फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद, परशुराम जयंती व सीएम के दौरे पर सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ते का पुनर्गठन

विज्ञापन
बस स्टैंड पर जांच करता बम निरोधक दस्ता । संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर ईद, परशुराम जयंती और मुख्यमंत्री के दौरे के चलते जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसके लिए बस निरोधक दस्ते का पुनर्गठन किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी डीएसपी बनाए गए हैं। दस्ते में पुलिस के 10 व खुफिया विभाग के 6 कर्मचारी संयुक्त तौर पर शामिल रहेंगे। दस्ते रविवार को पहले बस स्टैंड व फिर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अब दस्ता बाजार, धार्मिक स्थलों के आसपास के इलाके सहित दूसरे सार्वजनिक व संवेदनशील जगहों की जांच करेगी।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के अलावा अहम मौके पर बम निरोधक दस्ते को सक्रिय किया जाता है, लेकिन जिला पुलिस ने स्थायी तौर पर दस्ते को सक्रिय रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए बम निरोधक दस्ते का पुनर्गठन किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक महेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रभारी रहेंगे। बम निरोधक कोर्स पास किए हुए जवानों को दस्ते में तैनात किया गया है। साथ में तीन महिला पुलिसकर्मी भी होंगी। दस्ता सीआईडी के बम निरोधक स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। यह दस्ता लगातार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, मॉल, सरकारी कार्यालय, होटल, सराय व धर्मशाला आदि जगहों की बारीकी से जांच करता रहेगा। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता 24 घंटे पुलिस लाइन में तैनात रहेगा। बम या विस्फोटक पदार्थ आदि के संबंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचेगा। रविवार को बम निरोधक दस्ते द्वारा बस स्टैंड रोहतक व रेलवे स्टेशन रोहतक पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस मौजूद रही। जांच के दौरान लोगों व सामान की जांच की गई। इसके अतिरिक्त आमजन को जागरूक भी किया गया। आमजन से अपील की गई कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छूएं और न ही किसी को छूने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें