फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 आरडब्ल्यूए ने राजीव गांधी स्टेडियम में आमजन का प्रवेश वर्जित करने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 आरडब्ल्यूए ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आमजन का प्रवेश वर्जित किये जाने का विरोध किया है। शुक्रवार को रमेश खासा की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूए की बैठक हुई। इसमें स्टेडियम के आसपास के लोगों व स्वयं प्रैक्टिस करने वाले युवाओं की स्टेडियम में एंट्री पर खेल विभाग द्वारा लगाई की रोक पर चर्चा की गई। मौजूद सदस्यों ने कहा कि गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है और लोगों को स्टेडियम में जाने से रोका जा रहा है। सेक्टर निवासी जो भी जाता है, वह हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करके, मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही प्रैक्टिस या व्यायाम करने के लिए जाता है। सभी लोगों ने खेल विभाग के एंट्री बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि लोगाें को स्वस्थ रहने के लिए स्टेडियम में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा की अगर यह आदेश वापस नहीं लिए जाता तो सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व सेक्टर छह निवासी उपायुक्त को ज्ञापन देंगे व रोष प्रकट करेंगे। इस मौके पर दीपक हुड्डा, देवेंद्र देशवाल, शेखर शर्मा, संजय कुंडू, गौरव, रवींद्र, बलवान, राजेश दांगी, आजाद सिंह, रमेश खासा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेशों का पालन कर रहा खेल विभाग : दलेेल सिंह
जिला खेल विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट दलेल सिंह ने कहा कि खेल विभाग प्रशासन के आदेशाें का पालन कर रहा है। जिसके अनुसार स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले बच्चों की जिम्मेदारी कोच की होगी। जिसका वह एफिडेविट भी दे रहा है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों की जिम्मेदारी माता-पिता की है। कोच भी एक समय में दस से ज्यादा बच्चों को प्रैक्टिस नहीं करवा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। ऐसे में बिना कोच के प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों का जिम्मेदार कौन होगा। रही बात आम जन की तो यह फैसला भी प्रशासन के आदेशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर लिया गया है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए फैसलों को सख्ती से लागू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें