फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज

Sun, 08 Dec 2013 09:19 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रोहतक के गांव कन्हैली स्थित कैनाल में मिले बारह वर्षीय नवनीत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रखा है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि पैर फिसलने की वजह से बच्चा कैनाल में गिर गया हो।

चार रोज पहले गांव बोहर निवासी नवनीत (12) संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के बाहर से लापता हो गया था।

अगले दिन नवनीत के कपडे़ सोनीपत रोड स्थित जवाहरलाल कैनाल के पास मिले थे, जिस पर परिजनों ने कैनाल का पानी रुकवा कर नवनीत की तलाश के लिए रोहतक-सोनीपत मार्ग पर जाम भी लगाया था।
विज्ञापन


शनिवार को नवनीत का शव कैनाल हैड पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रखा है। जबकि परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से कैनाल में फेंका गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें