रोहतक। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता सांपला नगर पालिका आम चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार व रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। लघु सचिवालय स्थित सभागार में रेंडमाइजेशन हुआ।
इसके तहत सभी 16 केंद्रों के लिए 16 मतदान पार्टियां और पांच आरक्षित पार्टियां गठित की गईं। इसके अलावा, पांच लोकेशन के लिए पांच माइक्रो ऑब्जर्वर और दो आरक्षित माइक्रो ऑब्जर्वर का भी रेंडमाइजेशन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सांपला नपा में 16 वार्ड व आम चुनाव के लिए 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व दो मतदान अधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार, चुनाव तहसीलदार सरला, डीआईओ महेश भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
वार्ड नंबर 1, 2, 4, 16 के वोट डाले जाएंगे शांति हाई स्कूल में
सांपला। 10 मई को डाले जाने वाले वोटों को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कहां किस वार्ड के कितने वोट डाले जाएंगे, इसकी लिस्ट जारी कर दी है। वार्ड नंबर 1, 2, 4, 16 के वोट पुरानी अनाज मंडी के पास में लगते शांति हाई स्कूल, वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 के वोट महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वार्ड 9, 10, 11, 12 के वोट मॉडल संस्कृति स्कूल, 13,14 वार्ड के वोट कम्युनिटी सेंटर सांपला और 15 वार्ड के वोट बेरी रोड स्थित परशुराम भवन में डाले जाएंगे। संवाद