फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई में 9 को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

Mon, 08 Jul 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07सीटीके58...आईटीआई में द​खिले के लिए आते विद्यार्थी।
विज्ञापन
रोहतक। आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पहली मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को फीस जमा कराकर प्रवेश के लिए दिया गया समय छह जुलाई को पूरा हो चुका है। अब नौ जुलाई को रिक्त सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। पहली मेरिट लिस्ट के उम्मीदवारों के प्रवेश हो चुके हैं। अब रिक्त सीटों पर प्रवेश होना है। इसके लिए संस्थान में सोमवार को रिक्त सीटों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मुख्यालय की ओर इन रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
दूसरी मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच करानी होगी। जबकि 13 जुलाई तक का समय फीस जमा कराने के लिए दिया गया है। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 14 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश समय निकल चुका है। अब रिक्त सीटों के लिए नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। अभी अभ्यर्थियों के पास अपने विकल्प सुनिश्चित करने का समय दिया गया है।-रविंद्र चहल, प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें