फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर में छलांग लगाकर नहा रहा था डॉक्टर विजय, वीडियो आई सामने

Mon, 08 Jul 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
65....डॉक्टर विजय का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। नहर में नहाते समय शनिवार को एमबीबीएस के छात्र डॉक्टर विजय कुमार डूब गए थे। इसकी वीडियो सामने आई है, जो उसके साथियों ने डूबने से पहले बनाई थी। रविवार को करीब रात साढ़े सात बजे उसका शव झज्जर के बाकरा हेड के पास मिला है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया ने बताया कि सोनीपत के गांव राठधना निवासी विजय कुमार पीजीआईएमएस में एमबीबीएस का छात्र था। शनिवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ जेएलएन नहर में नहाने के लिए पहरावर हेड के पास गया था। दो दोस्त नहाने लगे और दो दोस्त वीडियो बनाने लगे। नहाते समय विजय व दूसरा साथी पुल से छलांग लगाते हैं। इसके बाद तैर कर किनारे की तरफ आ जाते हैं। एक साथी किनारे से ऊपर चढ़ जाता है लेकिन, विजय तेज बहाव के चलते ऊपर नहीं चढ़ पाता और डूब जाता है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार रात व रविवार को दिन में एनडीआरएफ टीम की मदद से उसको तलाश किया। रात करीब साढ़े सात बजे उसका शव झज्जर में बाकरा हेड के पास लोहारू रोड के नजदीक मिला।
विज्ञापन

65....डॉक्टर विजय का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें