फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15वें दिन हाईकोर्ट के निर्देश पर खुली अस्पताल भवन की सील

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल पर नगर निगम प्रशासन की ओर से जड़ा गया ताला बुधवार को 15वें दिन खुल गया। अस्पताल भवन का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने व नियमों के तहत भवन निर्माण न होने के चलते निगम प्रशासन ने सील लगाई थी। इसे बुधवार को निगम के भवन निरीक्षक की देखरेख में खोला गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम भवन निरीक्षक की देखरेख में टीम दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल पहुंची। यहां 14 नवंबर को अस्पताल भवन पर लगाई गई सील हटाई गई। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। निगम प्रशासन ने अस्पताल का ज्यादातर हिस्सा सील कर दिया था। इस कार्रवाई में निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार, बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी तिलकराज टीम सहित और पुलिस बल शामिल रहा था।
हृदय निलायम अस्पताल के संचालक डॉ. विकास सरोहा ने बताया कि हाईकोर्ट ने अस्पताल भवन से सील हटाने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रति निगम प्रशासन को दे दी गई है। निगम की टीम ने भवन से सील हटा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें