संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महिला को भ्रमित कर उसकी तीन अंगूठियां, सोने का ब्रेसलेट व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात को एक युवक ने अंजाम दिया है।
सुभाष नगर निवासी आशा रानी ने आर्य नगर थाने में दी शिकायत में बताया है कि वह मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद अपनी बहन के कमरे के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक आए। वह मुझसे करीब दो कदम दूर रुक गए। वह सामान्य अस्पताल जाने लगी तो दोनों युवक भी साथ-साथ चल दिए। वे दोनों बाल भवन मोड़ तक साथ आए। दोनों युवक मुझे भ्रमित कर मेरी तीन अंगूठियां व एक ब्रेसलेट निकालकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज आरोपी युवकों की तलाश में शुरू कर दी है।