फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसई व एक्सईएन आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) अरुण कुमार सिंगला व कार्यकारी अभियंता उदयवीर सिंह झांझरिया ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया कि जब उसने निर्माण कार्यों में हुई धांधलियों को पकड़ा तो कार्यकारी अभियंता अपने साथियों सहित उसके कार्यालय में आए और जाने से मारने की धमकी दी। जबकि कार्यकारी अभियंता ने अधीक्षण अभियंता पर जानबूझ कर प्रताड़ित करने व महिला कर्मियों को उसके खिलाफ उकसाने के गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही डीसी व अन्य अधिकारियों को भी शिकायत की प्रति भेजी है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता की गड़बड़ियों की सूची काफी लंबी
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने अपने ही विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा था। एसई ने पत्र में कहा है कि सोमवार की शाम को वह कार्यालय में बैठे थे, तभी कार्यकारी अभियंता अपने 13 साथियों के साथ आ गए और तेज आवाज में बात करते हुए हमलावर हो गए। साथ ही जान से मार डालने की धमकी दी और चले गए। एसई ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। इसके अलावा एसई ने शासन और मुख्य अभियंता, चंडीगढ़ समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यकारी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार्यकारी अभियंता की गड़बड़ी की सूची काफी लंबी है।
महिला कर्मियों को मेरे खिलाफ भड़काया, गुरुग्राम के विधायक के नाम का दिखाते हैं रोब
कार्यकारी अभियंता उदयवीर सिंह का कहना है कि वे यहां सवा साल से तैनात है और एसई दो महीने पहले ही आए हैं। एसई जब से आए हैं, तब से साजिश रचते रहते हैं। एसई ने मेरे खिलाफ महिला बेलदार और एक अन्य महिला कर्मचारी से प्रताड़ित करने का आरोप लगाने को कहा, लेकिन दोनों महिला कर्मचारियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं एसई अन्य अधिकारियों को भी प्रताड़ित करते रहते हैं। उन्होंने लिखा है कि एसई इससे पहले भी जहां तैनात रहे, वहां कि जेई से लेकर अभियंता तक को प्रताड़ित करते रहे। एसई खुद को गुरुग्राम के विधायक का करीबी होना और सत्ता के एक संगठन से जुड़ा होना भी खुद को दर्शाते रहते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर करेंगे जांच
पीडब्ल्यूडी के एसई के शिकायत पत्र की जांच एसपी ने डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा को सौंपी है। डीएसपी राणा ने बताया है कि वे मामले में एक या दो दिन में जांच करेंगे। संबंधित सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।
कार्यकारी अभियंता ने जान से मारने की धमकी दी है। दो दिन पहले एसपी को पत्र देकर एक्सईएन से जान के खतरे की संभावना जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन बुधवार की शाम तक सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है और न ही कोई जांच हुई है। इससे अपनी जान का खतरा महसूस कर रहा हूं।
-अरुण कुमार सिंगला, एसई, पीडब्ल्यूडी।
एसई अरुण कुमार सिंगला मेरे सीनियर अधिकारी हैं। मैं उनसे सरकारी काम के लिए ही परामर्श के लिए गया था। उनके साथ संबंधित अन्य अधिकारी थे, इसलिए साथियों संग जाने की बात निराधार है। इसके अलावा कार्यालय के सीसीटीवी में पूरी हकीकत दर्ज है। एसई की शिकायत पर मैंने अपने उच्चाधिकारियों को जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन

- उदयवीर सिंह झांझरिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें