फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के एसडीओ और कर्मी पर दर्ज हो मामला

Sun, 15 Dec 2013 09:56 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में दक्ष प्रजापति चौक का नाम बदलने पर उपजा विवाद जिला प्रशासन के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन


मामले पर विचार-विमर्श के लिए रविवार को कुतुबपुर स्थित प्रजापत धर्मशाला में जिलास्तरीय पंचायत आयोजित की गई।

मोती लाल बावल की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में निर्णय लिया गया कि 18 दिसंबर तक समाज के लोगों पर दर्ज मामले रद्द ना होने पर 31 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिल कर मामला रद्द करने की मांग करेगा।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि घटना के समय डीएसपी व एसडीएम को प्रजापत समाज ने जो शिकायत हुडा विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ दी थी उसपर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पंचायत ने हुडा विभाग के एसडीओ भोला नाथ और उनके साथ गए कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

पंचायत ने एसडीएम से समाज के सामने जाम स्थल पर दिए आश्वासन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

इसके साथ वक्ताओं ने समाज के प्रधान और 25 अन्य व्यक्तियों पर दर्ज झूठे मामले रद्द करने की मांग की है।

पंचायत में धन्नी ठेकेदार, दलीप ठेकेदार, लल्लू राम प्रधान, धर्मबीर एडवोकेट, श्याम लाल बाधोरिया पार्षद, शेर सिंह, वीर सिंह, जसवन्त रामपुरा, महेंद कुमार, रमेश प्रधान समेत समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।
यह था मामला
हुडा बाई पास रोड पर निर्माणाधीन दक्ष प्रजापति चौक पर वीर अहीर रेजांगला चौक लिखने के विरोध में और चौक का नाम न बदलने की मांग के समर्थन में प्रजापति समाज ने बुधवार को रोड जाम कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को मूर्ति के लिए बने प्लेट फार्म पर अज्ञात व्यक्ति ने वीर अहीर रेजांगला चौक लिख गया था। प्रदर्शनकारियों ने चौक का नाम बदलने वाले और हुडा के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्र्र्र्र्र्र्र्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें