फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसडीएम योगेश सैनी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डीसीएचबी-2027 सर्वे कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसडीएम कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार अजय कुमार सैनी तथा सहायक चार्ज अधिकारी राजेश शर्मा झाड़ली ने एसडीएम योगेश सैनी को सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ उपमंडल ने डीसीएचबी-2027 सर्वे का कार्य जिले और प्रदेश में सबसे पहले पूरा कर उपलब्धि हासिल की है। एसडीएम योगेश सैनी ने सम्मान के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें