फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने घेरा कुलपति कार्यालय

Thu, 12 Dec 2013 09:57 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के फार्मेसी विद्यार्थियों ने खराब परीक्षा परिणाम पर वीरवार को पीजीआई के कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कुलपति डॉ. एसएस सांगवान को ज्ञापन भी सौंपा। महाविद्यालयों के सैकड़ों फार्मेसी के विद्यार्थी कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और पीजीआई प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विद्यार्थियों ने कहा कि उनके पेपर अच्छे हुए थे, लेकिन मूल्यांकन ठीक नहीं किए जाने के कारण काफी विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया।

विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम खराब होने से उनके भविष्य पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उनके पेपर सही तरीके से चेक नहीं किए गए।
विज्ञापन


फार्मेसी कोर्स में फर्स्ट ईयर में सभी पेपर क्लीयर नहीं हैं तो तृतीय वर्ष की कक्षा में दाखिला नहीं ले सकते। ऐसे में उन्हें एक साल खराब होने का डर सता रहा है। इस बारे में विद्यार्थियों ने पीजीआई के कुलपति डा. एसएस सांगवान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें