रोहतक। मेडिकल मोड़ पर वीरवार रात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पीजीआई थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सुखपुरा चौक निवासी अतुल ने बताया कि वह छोटे भाई दीपक की बेटी का इलाज कराने वीरवार रात को पीजीआई आए थे। उसका भाई अमित भी साथ था। अमित रात साढ़े 12 बजे दवा लेने के लिए स्कूटी पर मेडिकल मोड़ आया था। वह पावर हाउस चौक पर खाना ले रहा था, जबकि अमित स्कूटी लेकर सड़क किनारे खड़ा था। तभी दिल्ली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसन दम तोड़ दिया।