रोहतक। दिल्ली बाईपास स्थित यादव धर्मशाला में राधा कृष्ण के धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर पर्व की बधाई दी। भगवान श्री कृष्ण की झांकी और मधुर गीतों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर देवेंद्र गिरी महाराज, टीटू प्रधान, मोनू प्रधान, रामगोपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।