माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के जलेबी चौक पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक युवक रोहित को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
झज्जर के वार्ड नंबर एक स्थित ऋषि कॉलोनी निवासी मोहित अहलावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा जगबीर के बेटे रोहित रोहतक में प्राइवेट नौकरी करते थे। बुधवार देर रात सूचना मिली कि रोहित स्कूटी पर आईआईएम चौक से जलेबी चौक की तरफ आ रहे थे। जब जलेबी चौक पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी गिर गई और रोहित के सिर में चोट आई। बाद में उनकी पीजीआई में मौत हो गई।