फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का करते थे पीछा...

Sun, 07 Sep 2014 02:18 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर से शहर के एक कॉलेज में पढ़ने आने वाली छात्रा ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। छात्रा ने थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को बताया है कि पिछले 15-20 दिन से तीन लड़के वैश्य कॉलेज के आसपास उसका पीछा करने के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा के बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में नवीन निवासी सुनारियां, आकाश निवासी डीघल और अजय निवासी सुनारियां कलां हैं। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें