15-रोहतक के शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन मे
- फोटो : Samvad
रोहतक। शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में कक्षा 12वीं और 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं सम्मानित किया गया। दसवीं में प्रथम सोनम शर्मा, द्वितीय विनीता रावत व तृतीय स्थान पर ज्योति रहीं। 12वीं कक्षा में सुगम ने प्रथम, मानसी यादव ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों के साथ पहुंची छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्राचार्य मीता कंसल ने सभी छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद