सर्द मौसम की आहट के साथ स्कूलों का समय बदल गया है। मंगलवार से जिले के
सभी 462 सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और
दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी।
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 1 दिसंबर से लेकर
29 फरवरी तक एचबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे ही रहेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सुबह आठ बजे स्कूल लगते थे और दोपहर 2:30 बजे
छुट्टी होती थी। जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने बताया कि शिक्षकों
को सुबह नौ बजे स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।