फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एससी राजकीय अध्यापक संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26सीटीके23...सोनीपत स्टेड़ के पास अपनी मांगो को लेकर नारे बाजी करते हरियाणा अनुसूचित जाति राजकी
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की ओर से जिला प्रधान जगदीश चहल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निमडिया ने राज्य सरकार से मांग की है कि हरियाणा सरकार व सभी विभागों में 7 अक्टूबर 2023 की अधिसूचना की अनुपालना में जल्द अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करें।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष खजान सिंह व कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग का बैकलॉग जो पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना है, उसे हरियाणा सरकार जल्द से जल्द लागू करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी कोर्ट केस का बहाना बनाकर लगभग 5 महीने से पदोन्नति लटकाए हुए हैं, जबकि केवल पुलिस विभाग का न्यायालय में मामला है।
जिला प्रधान जगदीश चहल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग की हजारों प्रमोशन करनी है लेकिन अभी तक कोई प्रमोशन नहीं हुआ, जिसके कारण अनुसूचित जाति वर्ग में रोष है। मौके पर बनी सिंह, सुभाष चंद्र, जसवंत मेहरा, रविंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, ललित कुमार, नरेश कुमार धर्मवीर सिंह, कुलबीर सिंह, तरुण कुमार, प्रवीण कुमार मेहरा रामकुमार रंगा, हरी निवास, पवन कुमार प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें