फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टिटौली में बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। टिटौली में वीरवार से बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ शुरू हुआ। बेटी बचाओ अभियान, युवा निर्माण अभियान एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महायज्ञ शुरू किया गया।
स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में 19वें बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की। यज्ञ के ब्रह्मा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर से पधारे स्वामी वेदप्रकाश रहे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका से पहुंचे विद्वान डॉ. अमरजीत राणा शास्त्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा। डॉ. अमरजीत ने कहा कि यदि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है तो हमें अपनी प्राचीन वैदिक परंपराओं और जीवन मूल्यों से जुड़ना होगा। महायज्ञ की मुख्य संयोजक प्रवेश आर्या ने बताया कि आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष व स्वामी इंद्रवेश की 89वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह महायज्ञ 15 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें