महम। महम चौबीसी के काठमंडी गेट पर रविवार को रात्रि आठ बजे संविधान बचाओ सत्ता परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी।
बसपा के पूर्व जिला सचिव अजीत सिंह मेहरा ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में 10 दिन के लिए संविधान बचाओ सत्ता परिवर्तन यात्रा पलवल से चल रही है। यह तीन मार्च रविवार को रात आठ बजे पहुंचेगी। यात्रा का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा में हरियाणा प्रदेश प्रभारी रणधीर बेनीवाल, प्रदेश प्रभारी कुलदीप बाल्यान, प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी, उप अध्यक्ष चौधरी सहीराम, महासचिव डॉ. संजय चौपड़ा, प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट संजय बौद्ध, प्रदेश सचिव प्रवीन मेहरा, आजाद चौपड़ा व प्रदेश की टीम के सदस्य शामिल रहेंगे।