फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर्व कर्मचारी संघ 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में लेगा भाग

Wed, 07 Jan 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21...रोहतक के सुखपुरा चौक ​स्थित कर्मचारी भवन में राष्ट्रीय हड़ताल का पोस्टर जारी करते सर्व कर् - फोटो : chineni news
विज्ञापन
रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में मंगलवार को कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संचालन महासचिव कृष्ण नैन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी संघों की अखिल भारतीय महासंघों के आह्वान पर 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ भाग लेगा।
विज्ञापन

राज्य प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए 9 जनवरी को दिल्ली में ट्रेड यूनियनों का संयुक्त सम्मेलन व 15 जनवरी को जींद में ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त महापंचायत में प्रदेश के कर्मचारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को हाईकोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के फैसले अनुसार नियमित करना, राज्य का अलग से वेतन आयोग गठित करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, नए श्रम कानून व बिजली बिल 2025 को रद्द करना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थायी भर्ती, निजीकरण पर रोक व 2022 से रुके वेतन एरियर का भुगतान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वजीर सिंह, रतन जिंदल, जरनैल सिंह, संदीप सांगवान, सुरेंद्र यादव, जयबीर चहल, गुलशन भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें