फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ई-टेंडरिंग का विरोध, जसिया में जुटे प्रदेशभर के सरपंच, शाह की रैली विफल करने के लिए करेंगे राेड जाम

Sat, 28 Jan 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अमित शाह रविवार को सोनीपत के गोहाना में रैली करेंगग। सरपंच प्रदेश स्तर पर सड़कें जाम करेंगे। जसिया में हुई प्रदेश स्तरीय रैली में निर्णय लिया गया है। पलवल, सिरसा व अंबाला तक के सरपंच रैली में पहुंचे। 
विज्ञापन
जसिया में पहुंचे सरपंच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को गोहाना में होने वाली रैली का सरपंच विरोध करेंगे। इसके लिए सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़कें जाम की जाएंगी। साथ ही गोहाना के आसपास के गांवों के सरपंच व ग्रामीण रैली में जाकर विरोध जताएंगे। शनिवार को जसिया में हुई सरपंचों की प्रदेश स्तरीय रैली में इसका निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को करीब 11 बजे जसिया में रैली शुरू हुई, जिसमें सिरसा, रेवाड़ी, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र तक के सरपंच ग्रामीणों के साथ पहुंचे। ज्यादातर गाड़ियों में जसिया पहुंचे। हरियाणा सरपंच एसोसिशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह सैमाण की अध्यक्षता में रैली शुरू हुई।

प्रदेश सचिव विकास खत्री ने बताया कि गोहाना में गृहमंत्री अमित शाह की रैली का विरोध किया जाएगा। गोहाना के आसपास के गांवों के सरपंच व ग्रामीण रैली में जाकर ई-टेंडरिंग का विरोध करेंगे। जबकि दूर-दराज के सरपंच व ग्रामीण मिलकर सड़कें जाम करेंगे।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में छह घंटे चक्का जाम करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 3 फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने सरपंचों की मांग नहीं मानी तो इससे भी कड़े आंदोलन का लिया जाएगा, जिसमें  दिल्ली या चंडीगढ़ कूच किया जा सकता है।

प्रदेश  सचिव बोले, 15 हजार ग्रामीण पहुंचे जसिया, खुफिया ने विभाग ने भेजी छह हजार की रिपोर्ट लोगों की संख्या को लेकर आयोजकों का दावा है कि प्रदेश भर से 15 हजार के करीब ग्रामीण सरपंचों के साथ जसिया की रैली में आए। जबकि खुफिया विभाग का दावा है कि छह हजार के करीब कुर्सी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें