फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: काले झंडे लेकर गृहमंत्री की रैली का करेंगे विरोध

Sat, 28 Jan 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर 18 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जमीन का मुआवजा कम मिलने से आक्रोषित किसानों ने शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम खून से हस्ताक्षरित (अंगूठा लगाकर) ज्ञापन तहसीलदार जिवेंद्र कुमार को सौंपा। साथ ही उन्होंने 29 जनवरी को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की रैली का विरोध करने की चेतावनी दी। इससे एक दिन पहले वीरवार को किसानों ने केएमपी के गढ़ी बिंधरौली टोल प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया था। उस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया और बाद में कुंडली थाना में ले जाने के बाद किसानों को छोड़ दिया था।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान केएमपी एक्सप्रेस वे के पिपली टोल प्लाजा के पास 12 दिन से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को किसान छोटूराम धर्मशाला से गोहाना रोड पर जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और तहसीलदार जिवेंद्र कुमार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम खून से अंगूठे लगाकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद आधे घंटे तक लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर सांकेतिक धरना दिया। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि रेल कॉरिडोर से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होना है। वह विकास से खुश हैं, लेकिन विकास के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा कम मिलने से किसान निराश है। किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। केएमपी एक्सप्रेस वे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। किसानों को वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत एनएच के पास वाली जमीन का कलेक्टर रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो वह 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली में काले झंडे हाथों में लेकर विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, दहिया बारहा खाप के प्रधान अतर सिंह दहिया, कैप्टन बिजेंद्र सिंह, बलवान सिंह, अजीत सिंह, नीतेश दहिया, धर्मबीर दहिया, केहर सिंह, कुलदीप वत्स, विजय आर्य, प्रेम सिंह, संजय आदि किसान मौजूद रहे।
̋
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें