फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरपंचों ने दिया बीडीपीओ कार्यालय में धरना अधिकारियों पर मन मानी करने के लगाए आरोप

विज्ञापन
01.... सांपला ।
विज्ञापन
सांपला। बीडीपीओ कार्यालय में प्रशासन सरपंचों के कार्यों को तवज्जो न देकर अपनी मनमानी चला रहा है। प्रशासन के खिलाफ बुधवार को ब्लॉक के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय में ही धरना दिया। हंगामा बढ़ता देख बीडीपीओ रमेश कुमार ने सरपंचों से सोमवार तक का समय मांगा है। रमेश कुमार के आश्वासन के बाद सरपंचों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सांपला ब्लॉक के सभी सरपंच व प्रतिनिधि कार्यालय में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष विकास खत्री व ब्लाक प्रधान प्रमोद चुलियाना के नेतृत्व में सभी सरपंच बीडीपीओ रमेश कुमार के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने पहले अधिकारी को अपनी समस्याएं बताई और उसके बाद कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए नई-नई योजना लागू कर रही है, लेकिन बीडीपीओ कार्यालय अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से गांव के विकास कार्य रुके हुए है। कई सरपंचों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। करीब 2 घंटे तक बीडीपीओ कार्यालय में हंगामा होता रहा। सरपंच एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि वे सरकार से सभी बीडीपीओ कार्यालय के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग करेंगे। हंगामा बढ़ता देख बीडीपीओ रमेश कुमार ने सरपंचों को आश्वासन दिया कि सोमवार को सभी सरपंच कार्यालय में आए पूरे स्टाफ को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। उसके बाद सरपंच शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। इससे पहले ब्लॉक समिति के अध्यक्ष टीनू के नेतृत्व में भी सभी पार्षदों ने धरना देकर बीडीपीओ कार्यालय स्टाफ के खिलाफ धरना दिया था। अब सरपंचों ने भी रही रास्ता अपनाना पड़ा। धरने में सरपंच पुनीत कुमार, योगेश कुमार दीपक,मनीष कुमार ,जय भगवान ,नरेश मुकेश कुमार सहित कई अन्य प्रधान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें