सांपला। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को रोहतक डिविजन स्तर पर लीगल लिटरेसी के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ परम भूषण आर्य ने किया। प्रतियोगिता में रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर और सोनीपत जिले के विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा लीगल लिटरेसी सेल के कोआर्डिनेटर डॉ रोशन लाल रोहिल्ला ने रखी। भाषण प्रतियोगिता में नेकीराम कॉलेज की भूमिका प्रथम, शाइस्ता झज्जर से निकिता द्वितीय और नेकीराम कॉलेज की मनदीप तीसरे स्थान पर रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में दुजाना कॉलेज की अनुष्का प्रथम, राजकीय महाविद्यालय रोहतक की राखी द्वितीय और हिंदू कॉलेज सोनीपत से अनामिका तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में वैश्य महिला महाविद्यालय से अन्नु प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल से मुस्कान द्वितीय और जेवीएम चरखी दादरी से जगवंती तीसरे स्थान पर रही।
ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय से रोशनी प्रथम, एपीजे कॉलेज चरखी दादरी से दीपांशी द्वितीय व नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय से विशाल तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय से पूजा प्रथम, एपीजे कॉलेज चरखी दादरी से नेहा द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय से सुमित तीसरे स्थान पर रहे। क्विज में नेकीराम कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजकीय महाविद्यालय सांपला की टीम दूसरे स्थान पर रही और राष्ट्रीय महिला महाविद्यालय मुरथल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
डॉक्यूमेंट्री में नेकीराम कॉलेज की प्राची प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना से मोंटी द्वितीय और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से समीक्षा तृतीय रही। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में जीवन गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से प्राची प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना से रिया द्वितीय और जेवीएम चरखी दादरी से साक्षी तृतीय रही। स्किट में नेकीराम की टीम प्रथम और राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना की टीम द्वितीय रही। मंच संचालन डॉ. दीपक लठवाल ने किया। डॉ. अंकिता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।