फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी जमीन पर भी धाक जमाई पहलवान सरिता ने

Mon, 27 Jul 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की स्पांसरशिप में खेल रही एमडीयू की पहलवान सरिता ने विदेशी जमीन पर भी धाक जमाई है।
विज्ञापन


 कजाकिस्तान वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सरिता ने सिल्वर मैडल पर कब्जा किया है। हालांकि सरिता गोल्ड से चुक गई, लेकिन अपने खेल से उसने सभी का दिल जीत लिया।


कजाकिस्तान के अस्ताना में 23 से 26 जुलाई तक हुए टूर्नामेंट में गोहाना निवासी सरिता ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में दम दिखाया।

फाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान से कुछ प्वाइंट्स से हारने पर भी सभी ने सरिता के खेल की तारीफ की। कजाकिस्तान से ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए सरिता ने बताया कि कई बाउट्स में जीत के बाद फाइनल तक का रास्ता साफ कर लिया था, लेकिन उज्बेकिस्तान की पहलवान बेहतर खेली।
विज्ञापन


इससे भी मुझे कुछ हद तक फायदा हुआ है, अब आगे की तैयारियां इसी हिसाब से करूंगी और ओलंपिक का सपना पूरा करने की कोशिश करूंगी। 28 जुलाई को भारत लौटूंगी और जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करूंगी। चैंपियनशिप 12 से 16 अगस्त तक ब्राजील में होगी।
विज्ञापन

सिल्वर के साथ भारत दूसरे नंबर पर
सरिता ने बताया कि इंडिया की सभी पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया। अफसोस यह है कि सभी लड़कियां गोल्ड से चूक गईं। साक्षी मलिक, विनेश, अनिता और निर्मला ने भी रजत पदक जीता है। इन पदकों की बदौलत भारत इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें