फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में ज्वैलरी शॉप पर सराफ को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर लूट

विज्ञापन
जनता कॉलोनी में दुकान में हुई लूट के बाद मौके पर सबूत इकट्ठा करते फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। जनता कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तीन युवकों ने चाकू की नोंक पर ज्वेलर शॉप पर संचालक को बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दुकान से चांदी के आभूषण, बर्तन व नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात नजदीक लगे एक कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित दुकान संचालक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सीताराम वर्मा ने बताया कि वह जनता कॉलोनी का रहने वाला है। उसने रोजी आइस फैक्टरी के साथ ओमजी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। दुकान को वह खुद ही संचालित करता है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए। दोनों ही मास्क लगाए हुए थे। एक युवक ने कहा कि उन्हें चेन बनवानी है। दूसरे युवक ने मास्क उतारा और दुकान में ही सिगरेट पीने लगा। जिसे दुकान के बाहर जाकर सिगरेट पीने के बारे में कहा। इसी दौरान दूसरे युवक ने चाकू निकाल लिया और सीताराम की गर्दन पर लगा दिया और कहा कि तेरी दुकान में जो सामान है वो हमें दे दो, नहीं तो तुम्हारी गर्दन काट देंगे। साथ ही सीताराम का एक हाथ से मुंह बंद कर दिया। तभी दूसरे युवक ने चाकू निकाल लिया और उसने काउंटर में रखे चांदी के आभूषण, बर्तन उठा थैले में डाल लिए। इसके अलावा स्लैप पर रखी चांदी की 9 मूर्तियां भी उठा ली। सीताराम के अनुसार सारे सामान का वजन लगभग 2 किलोग्राम के करीब है। आरोपियों ने सीताराम से हाथ में पहनी एक सोने की अंगूठी और जेब में रखे हुए 8 हजार रुपये भी ले लिए। सीताराम ने उनके साथ धक्का मुक्की करनी शुरू की तो आरोपियों ने उसके हाथ पर चाकू से वार किया और धक्का देकर मौके से भाग निकले। दोनों युवक दुकान के बाहर खड़े एक बाइक सवार अन्य युवक के साथ बैठकर फरार हो गए।

जनता कॉलोनी में दुकान में हुई लूट के बाद सीसीटीवी में कैद आरोपी। संवाद - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें