सांपला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर इस बार स्कूलों में बेटियों के नाम पौधारोपण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 10वीं व 12वीं में स्कूलों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी बेटियों को माता-पिता के साथ स्कूल में बुलाया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत, एसएमसी स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर इन बेटियों के नाम से पौधारोपण कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के निर्देश के मुताबिक जो पौधा लगाया जाएगा। उस पर बेटियों का नाम रखा जाएगा और उनकी देखरेख के लिए अन्य बच्चों की जिम्मेदारी लगाई जाएगी। बताया कि 2023-24 में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाली छात्रों से ध्वजारोहण कराया जाएगा । स्वतंत्रता दिवस स्कूल में आयोजित करने को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी को लेटर जारी कर दिए गए हैं। समारोह में जलपान के लिए प्रत्येक स्कूल को 1000 का बजट भी दिया गया। शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में मेरिट में आने वाली लड़कियों को प्रशंसा पत्र दिया जाएंगे । जबकि मुख्य अतिथियों के लिए चाय का इंतजाम मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह देने,छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र देने के लिए प्रति स्कूल बजट दिया गया है। जिसे कार्यों पर खर्च किया जाएगा पर्व के रूप में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी। एसडीएम सुभाषचंद्र जून ने सभी विभागों के अधिकारी की मीटिंग लेकर निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस को पर्व के तौर पर मनाया जाए। कार्यक्रम में बिजली पानी की के अलावा चिकित्सा व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाए। वही खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने सभी स्कूल प्राचार्य की बैठक ली । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। स्कूलों में इस बार श्रेष्ठ छात्राओं के नाम पर पौधारोपण के अलावा उन्हीं छात्राओं से ध्वजारोहण कराया जाएगा।