रोहतक। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी सरकारी डेंटल सर्जन डॉक्टर अपने साथ पिछले 16 सालों से अपनी जायज मांगों को लेकर हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के माध्यम से सरकार से अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन, मांगों का समाधान नहीं किया गया। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी ने एक आपात बैठक निर्णय लिया है। 12 व 13 अगस्त को सभी सरकारी डेंटल सर्जन काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट करेंगे। और डयूटी उपरांत राज्य के सभी सिविल सर्जन महोदय के माध्यम से शाम 4 बजे सरकार को ज्ञापन देगें। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे के काम छोड़ हड़ताल करेंगे। 16 अगस्त को राज्य की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत डेंटल सर्जन भूखे रहकर अपनी सेवाएं देगें।