06सीटीके13..सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव पर पौधरोपण करते विद्यार्
रोहतक। सैनी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रबंधक ऋतुराज सैनी ने सभी स्टाफ सदस्य को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं ने तीज महोत्सव के गीतों पर डांस किया। मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता एवं बच्चों ने झूला झूलकर तीज का जमकर आनंद उठाया। मौके पर बुधराम सैनी, जगदीश कुमार सैनी, सह- सचिव रविंद्र सैनी, नफे सिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, राजेश सैनी, दया सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, नीलम सैनी आदि उपस्थित रहे।