फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रघुनाथपुरा मंदिर प्रांगण में किया पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो नंबर-34पौधरोपण करते संगठन के सदस्य। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। महात्मा ज्योतिबा फुले ब्रिगेड आर्गेनाइजेशन संस्थापक गौतम सैनी ने अपने पुत्र यक्षित सैनी के जन्मदिवस पर रघुनाथपुरा मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया। गौतम सैनी ने कहा कि जन्मदिवस या अन्य अवसर पर फिजूलखर्ची की जगह हमें ऐसे सामाजिक कार्य करके बच्चों संग खुशियां बनानी चाहिए। इससे बच्चों के मन में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती गर्मी का कारण जंगलों का खत्म होना व सड़कों को चौड़ा करने के लिए पेड़ों की कटाई करना है। कोरोना महामारी के समय कुदरत ने हमें बता दिया कि अगर हम कुदरत के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर संजय सैनी, राकेश सैनी, अनिल सैनी, प्रशांत सहित संगठन के अनेक सदस्य पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें