फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाइनेंसर रवि हत्याकांड में चार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फाइनेंसर रवि हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीआईए-दो टीम ने चार हत्यारोपियों को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीन आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर पुलिस ने लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



प्रभारी थाना सीआईए-2 स्टाफ उपनिरीक्षक आजाद कुमार ने बताया कि किसी प्रकरण में 93 हजार रुपये फाइनेंसर रवि के प्रह्लाद पर थे। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका था। 8 जुलाई को अग्रसेन बैंक्वेट हॉल के पीछे खाली पड़े मैदान में सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि की छह गोली और ईंट मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने में प्रह्लाद, नवीन, सिद्धार्थ व अमित शामिल थे। मगर हत्याकांड का खुलासा न करने पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने इस मामले को सीआईए-दो पुलिस को सौंप दिया।
सीआईए ने इस मामले में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और सहायक उपनिरीक्षक संत कुमार ने जांच पड़ताल की तो प्रह्लद और कृष्ण निवासी श्रीराम नगर कॉलोनी रोहतक, नवीन उर्फ चड्ढा निवासी बागपत (उत्तर प्रदेश) हाल जनता कॉलोनी नजदीक सुनारियां चौक रोहतक और ध्रुव निवासी पंजाब के होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंजाब के होशियारपुर में ध्रुव के घर शरण ले रखी थी। आरोपी प्रह्लाद व कृष्ण दोनों सगे भाई हैं। कृष्ण ने प्रह्लाद के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विज्ञापन



कृष्ण पर पहले भी हत्या का केस है दर्ज
पुलिस ने बताया कि साल 2016 मे लाढ़ौत रोड पर हत्या की वारदात को अंजाम देने में कृष्ण को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अदालत के आदेश पर साल-2022 में जमानत पर बाहर आया हुआ था, जबकि 2023 में थाना शिवाजी कॉलोनी में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं, हत्यारोपी प्रह्लाद व नवीन पर अलग-2 धाराओं के तहत रोहतक में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। हत्यारोपी प्रह्लाद, कृष्ण और नवीन फाइनेंस का काम करते थे। रवि की हत्या करने से पहले प्रह्लाद और उसके भाई कृष्ण ने पैसे के विवाद को खत्म करने के लिए फोन करने के लिए बुलाया था।



हत्या में प्रयोग किए गए हथियार और ईंट करनी है बरामद



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार और ईंट व अन्य सामान बरामद किए जाने हैं। हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

वर्जन



दो हत्यारोपी अभी फरार हैं और तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही दोनाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें