19सीटीके20...महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण करते विद्यार्थी व शिक्षक। संवाद
राेहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने किया। उन्होने कहा पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। सभी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी सोफिया जाखड़ और डॉ. सविता मालिक ने किया। संवाद