रोहतक। खेड़ी साध स्थित शहीद मेजर सज्जन सिंह गहलावत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के वरिष्ठ सदस्य कैप्टन जगबीर मलिक ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस से पूर्व विद्यार्थियों के साथ शहीदों को नमन किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य स्नेहा रानी ने कैप्टन मलिक का स्वागत किया। कैप्टन मलिक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए 33 प्रतिशत क्षेत्र में वन होना आवश्यक है। उन्होंने 26 जुलाई को एक-एक पौधा लगाने और फलों के बीज गोबर-मिट्टी के साथ बीज बॉल बनाकर सुरक्षित स्थानों पर डालने या अमर उजाला की बीज दान टीम को सौंपने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक मेहताब सिंह गहलावत, कंप्यूटर टीचर सीमा, सुमन, पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर सुनील कुमार व सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद