06सीटीके35...बलियाना गांव में स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में पौधरोपण करते विद्यार्थी। स्
रोहतक। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बलियाना में सात दिवसीय समर कैंप के छठे दिन पाैधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूल में फलदार व छायादार पाैधे लगाए गए। शिविर के छठे दिन छात्राओं की प्रतियोगिता में जल बचाओ का विषय रहा। यह प्रतियोगिता कक्षा एक से पांचवीं तक व कक्षा छठी से आठवीं व कक्षा नौवीं से दसवीं तक ग्रुप बना कर करवाए गए। छात्राओं को 150 से अधिक पौधे अपने घर, प्लाॅट व खेतों में लगाने के लिए दिए गए। इस दाैरान मुख्याध्यापक दिलराज हुड्डा समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद