23सीटीके11...जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में पौधरोपण करते हरियाणा पूर्व सैनिक संघ प्रवक्ता कैप्टन
रोहतक। जिला सैनिक बोर्ड और डीपीडीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते समय सैनिक बोर्ड सचिव गौरिका सुहाग ने बताया कि पेड़ पौधे सभी जीव जंतुओं और मानव जीवन का आधार होते हैं। पेड़-पौधे जहां पशु पक्षियों को आश्रय देते हैं। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने नहरों और तालाबों में गंदगी न डालने को लेकर जागरूक कर जल प्रदूषण रोकने पर जोर दिया। मौके पर ब्लॉक कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह, राजसिंह, विजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, रेनू व कैप्टन जगबीर मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद