फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुरुष वर्ग में सक्षम शर्मा तो महिला वर्ग में सोनी सर्वश्रेष्ठ फाइटर

विज्ञापन
23सीटीके34...जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित थांग ता प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
विज्ञापन
रोहतक। थांग-ता एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से जैड ग्लोबल स्कूल में आयोजित 16वीं जिला स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में हुआ। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फाइटर सक्षम शर्मा और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फाइटर सोनी नागरा बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्र गर्ग, जैड ग्लोबल स्कूल की निदेशक प्राची गर्ग और उपनिदेशक योगेश गांधी उपस्थित रहे। टीम प्रतियोगिता में जैड ग्लोबल स्कूल प्रथम, थांग-ता स्पोर्ट्स खेल नर्सरी द्वितीय और बाबा मस्तनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम तृतीया स्थान पर रही। मौके पर थांग-ता एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव मदन लाल बागड़ी व संगठन सचिव नितिन बोहट ने सभी विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें