फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुखबीर सिंह समचाना की स्मृति में एमडीयू में किया पौधरोपण

Sun, 07 Jun 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भगत सिंह विचार समिति के संस्थापक और पूर्व सरपंच स्वर्गीय सुखबीर सिंह समचाना की पुण्यतिथि पर रविवार को समिति के तत्वावधान में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पौधरोपण का आयोजित किया गया।

समिति के अध्यक्ष और एमडीयू कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि सुखबीर सिंह समचाना युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रभावित रहा। उन्होंने हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में पौधरोपण कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है। वहीं ओमप्रकाश मोर ने जलवायु और भूमि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। समाजसेवी चंचल नांदल ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समिति के महासचिव एडवोकेट अतुल कौशिक ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में एडवोकेट पवन, फूल कुमार बोहत, डॉ. खजान सिंह गुलिया, जगत सिंह गिल, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, लेखाधिकारी दिलबाग सिंह, मनीष कौशिक, संजीव दहिया आदि ने सुखबीर सिंह समचाना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें