फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के विचार किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं : धनखड़

विज्ञापन
10jjrp11- बेरी में आयोजित कलश यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्
विज्ञापन
बेरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की पावन जन्मभूमि से चली कलश यात्रा के बेरी विधानसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा बेरी, छारा और डीघल मंडलों में पहुंची, जहां लोगों ने श्रद्धाभाव से कलश का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने शिरकत की। धनखड़ ने कहा कि संत रविदास ने अपनी वाणी और जीवन के माध्यम से समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
उनके विचार पूरे समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय कबलाना ने कहा कि संत रविदास का जीवन प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, सरोज राठी, राजपाल जांगड़ा, जिला महामंत्री दयाकिशन, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें