फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक रनर्स के संजय और रविंदर बने 33 किमी कैटेगरी के उपविजेता

Sun, 19 Jul 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06 रोहतक के रनर्स ग्रुप के सदस्य संजय व रविंदर। स्रोत : ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में रविवार को आयोजित लेक फॉरेस्ट ट्रेल रन में रोहतक रनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। प्रॉफिट स्पोर्ट की ओर से आयोजित इस सेल्फ नेविगेशन आधारित टीम रन में 2-2 सदस्यों की टीमें शामिल हुईँ।
प्रतियोगिता में 12 किमी, 18 किमी, 33 किमी और 42 किमी की चार कैटेगरी रहीँ। अरावली के दुर्गम ट्रेल और प्राकृतिक रास्तों पर करीब 400 धावकों ने हिस्सा लेकर अपनी सहनशक्ति का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक रनर्स ग्रुप के वरिष्ठ धावक संजय मलिक और रविंदर दहिया की जोड़ी ने 33 किमी टीम कैटेगरी में शानदार दौड़ लगाते हुए उपविजेता का खिताब जीता। कठिन चढ़ाई, तेज गर्मी और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद दोनों ने आपसी तालमेल से लक्ष्य पूरा किया। समिति ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें