फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 7 दिन में समस्याओं को दूर नहीं किया तो सफाईकमी करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि 7 दिन में उनकी स्थानीय परेशानियों को दूर नहीं किया गया तो हड़ताल पर चले जाएंगे। मंगलवार को निगम कार्यालय में सफाईकर्मियों की प्रधान संजय बिड़लान की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि अधिकारियों को कई बार कर्मचारियों की तरफ से मांग पत्र दिया गया। आयुक्त ने संघ के साथ बैठक बुलाई। मांगों पर चर्चा कर समाधान का भरोसा दिया। अधिकारियों को मांगों को लेकर मौखिक आदेश दिए। साथ ही संयुक्त आयुक्त को 16 जुलाई को कर्मचारियों के साथ बैठक के लिए पत्र भेजा। बैठक में नगर निगम का कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ। इससे साफ है कि नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। इस पर कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। प्रधान ने कहा कि 7 दिन में निगम प्रशासन ने समस्याओं को दूर नहीं किया तो हड़ताल की जाएगी। बैठक में जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, मन्नू चावरिया, सरवन बोहत, विक्की बिडलान, राजेश बागड़ी, संजय, सोमी बोहत, पुनीत, अजय, रविन्द्र दरोगा, पवन राणा, दिलावर, जितेन्द्र पवार, बलबीर, सुरेंद्र चवारिया, रवि चड्डा, अंकित आदीवाल, जतिन, सिंटू, रामफल, जितेन्द्र शर्मा, अमित बिडलान, भीम, विक्रम, योगेश बिडलान, वीरेन्द्र गुर्जर, प्रतीक, सतपाल पिहवाल, सौरव बागड़ी जय गोपाल, राजकुमार राणा व कमल राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें