फोटो संख्या:82- नगर पालिका कनीना में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद
कनीना। कनीना में सफाई कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के विरोध में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नपा भवन के सामने एक दिन की हड़ताल की। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुरक्षा की मांग उठाई।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में विक्की जमादार, सोनू, संजय, सतीश और पवन ने कहा कि जब नगर पालिका कर्मचारियों के साथ सरेआम हमला किया जा सकता है तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस सुरक्षा व्यवस्था के उन्हें अतिक्रमण हटाने के कार्य में लगाया जा रहा है जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ रहा है।
नगर पालिका के उप प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि शनिवार को सफाई कर्मचारियों को लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गई थी। इस दौरान एक वाहन में सब्जी बेचने वाला व्यक्ति अतिक्रमण नहीं हटा रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई थी। इसी बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई।
-
पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका मुनादी करवा रही है कि कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम की जानकारी उन्हें नहीं थी। आगे से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रशासन को साथ लेकर ही किया जाएगा।
-कपिल, सचिव, नगर पालिका, कनीना
नगर पालिका के किसी भी कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कनीना शहर के हित में की जा रही है। पिछले 4-5 दिनों में 50 चालान काटे जा चुके हैं।
-डॉ. रिंपी कुमारी, प्रधान, नगर पालिका