02-पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
- फोटो : Archive
रोहतक। पंजाब के सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। शंभू ने बताया कि पंजाब में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज हुआ था। इस लाठीचार्ज में अनेक महिला सफाई कर्मचारियों को चोटें आईं। यह प्रदर्शन श्रीराम रंगशाला से शुरू होकर सोनीपत स्टैंड पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुतलों को चप्पल से पीटा और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस प्रदर्शन में अशोक थोरिया, राजपाल टांक, रवि चड्ढा, शंकर टांक, वीरेंद्र लाला, कंवल राणा आदि शामिल थे। संवाद