रोहतक। चीन में 14 से 19 अक्तूबर तक होने वाली एशियन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए रोहतक के संदीप दांगी का चयन हुआ है। संदीप रविवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। गांव मदीना निवासी संदीप के पिता सुरेंद्र दांगी साई से रिटायर कोच हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाला देश के पहले खिलाड़ी हैं।