रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। अर्पित को फ्रेशर किंग और चांदनी को फ्रेशर क्वीन चुना गया। नवीन मिस्टर पर्सनालिटी और सपना मिस पर्सनालिटी बनीं। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि फ्रेशर्स पार्टी आत्मीयता और सहयोग की भावना को बढ़ाने का एक अवसर है। इस अवसर पर डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. तपेंद्र कौशिक, डॉ. मोहनलाल कौशिक, डॉ. मंजू नांदल, डॉ. सुमन शर्मा, पूनम, रोहित कौशिक, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद