फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेड़ी महम के सरपंच समुंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Wed, 19 Aug 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
57-सरपंच समुंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। महम के गांव खेड़ी महम में बुधवार को सरपंच समुंद्र (56) ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। वह बीमारी से परेशान चल रहे थे। खेड़ी महम निवासी समुंद्र वर्तमान में ग्राम पंचायत के सरपंच थे। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थे और इलाज चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उन्होंने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। सरपंच की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें