फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान के लिए दिल्ली भेजे जा रहे सैंपल, पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Sun, 19 Dec 2021 03:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संजय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में संक्रमित मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा जाता है। विदेश से आने वाला संक्रमित मिलता है तो तुरंत सैंपल दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। रोहतक में कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल वैरिएंट की जांच के लिए पीजीआईएमएस से दिल्ली भेज रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश हैं कि यदि विदेश से आने वाला कोई यात्री संक्रमित मिलता है तो उसका सैंपल वह सीधे वैरिएंट की जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला में भेजे। नए वैरिएंट की जांच में कम से कम पांच दिन का समय लगता है, इस दौरान मरीज व स्वास्थ्य विभाग को खास रूप से अलर्ट रहना पड़ता है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों में से पांच प्रतिशत सैंपल दिल्ली आईजीआईबी लैब में वैरिएंट जांच के लिए भेज जा रहे हैं। ये सैंपल पीजीआईएमएस भेज रहा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरूण मधुर ने बताया कि जांच के लिए 72 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें ः भिवानी: तिरंगा रैली के साथ गांव में पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जीन सिक्वेंसिंग की जाती है। इसलिए सैंपल जाने, जांच होने व रिपोर्ट आने में पांच दिन का समय लग जाता है। यदि जांच रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आती है तो इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में प्रदेश भर के कोरोना सैंपलों की जांच हो रही है। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए अभी संस्थान दिल्ली पर निर्भर है। 

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची पांच

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पांच पहुंच गई है। शनिवार को शहर में एक नए मरीज में कोरोना संक्रमण मिला है। इससे पहले दिल्ली के द्वारिका में रह रहे उसके बेटे में कोरोना मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री को तलाशते हुए उसके पिता की जांच करवाई थी। फिलहाल पिता-बेटा दोनों होम आइसोलेशन में हैं।

विदेश से आने वालों की संख्या 500 पार, हाई रिस्क कंट्री से आने वाले पांच निगेटिव 

विदेश से आने वालों की संख्या शनिवार को 500 का आंकड़ा पार कर गई है। शुक्रवार को यह संख्या 489 थी और शनिवार को 26 और विदेश से यात्री जिले में आ गए हैं। इसमें से 236 की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। डॉ. तरूण मधुर ने बताया कि गनीमत है कि अब तक जिले में पांच यात्री हाई रिस्क वाले अफ्रीकन कंट्री से आए हैं और सभी निगेटिव मिले हैं। इन सभी को अन्य विदेशी यात्रियों की तरह सुरक्षा की दृष्टि से होम आइसोलेशन में रखा गया है और इनकी सप्ताह पूरा होने पर फिर जांच करवाई जाएगी।

हम हर संक्रमित पाए जाने वाले मरीज का सैंपल नए वैरिएंट की जांच के लिए दिल्ली भिजवा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी स्तर पर नए वैरिएंट की पहचान हमसे मिस न हो। लोगों से आग्रह है कि वह भी सुरक्षा के सभी मानकों का पूरी तरह पालन करें। जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट की कोई पुष्टि नहीं है। - डॉ. ईश्वर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, पीजीआईएमएस रोहतक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें