आचार संहिता की वजह से रुके विकास कार्यों की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आएगी। नगर पालिका की ओर से नए कार्यों को कराने के लिए जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की बात करें तो करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। सांपला की सूरत को संवारने के लिए जल्द ही काम शुरू होंगे।
नई गलियों का होगा निर्माण
कस्बे में बने सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें लोगों के सुविधा के लिए बेंच, बच्चों के लिए झूले, एक्सरसाइज के लिए मशीनों की व्यवस्था, टूटे-फूटे रास्तों को ठीक कर सुधार किया जाएगा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नई कॉलोनी में बिजली व्यवस्था के साथ-साथ गलियों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
नए निर्माण कार्य के लिए करीब 4 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। नई कॉलोनियों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायतें अब नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पास कर सरकार को भेज सकेंगी। - पूजा इंदौरा, चेयरपर्सन, नगरपालिका सांपला।
कस्बे में पार्कों के सौंदर्यीकरण व नई कॉलोनियों के विकास के लिए करीब साढे 5 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। जल्दी ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएंगे। इससे विकास को गति मिलेगी। - नरेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका सांपला।