फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुम हुए 22 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में गायब हुए 22 मोबाइलों को तलाश कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। शुक्रवार को जब लोगों को अपने खोए और लूटे गए मोबाइल मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल की ओर से लोगों के गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए निरंतर अभियान चलता है। साइबर सेल ने 22 लोगों के गायब हुए मोबाइल बरामद किए और शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके मालिकों को बुलाकर सौंप दिया। मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि गायब हुए फोन की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें